अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम ज्योति प्रज्वलित कर मनाई गई दीपावलीअयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम ज्योति प्रज्वलित कर मनाई गई दीपावली

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: भारत के इतिहास में 22 जनवरी 2024 की तारीख हमेशा याद की जाएगी। इस दिन वो हुआ है, जिसका रामभक्तों को लंबे अरसे से इंतजार था। इस दिन अयोध्या में 6 हजार से ज्यादा रामभक्तों के मौजूदगी के बीच भगवान के राघव स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संतों, बॉलीवुड के सितारों और कई गणमान्य लोगों की मौजूद रहे। सभी ने PM मोदी के साथ पूजन किया। इस दौरान राम मंदिर के लिए सदियों के संघर्ष को याद करके कई लोग भावविभोर होते हुए भी नजर आए।

वहीं, अयोध्या में भगवान राम के नए विग्रह की प्रातिष्ठा के साथ ही पूरे देश बड़ी ही धूमधाम से रामोत्सव मनाया जा रहा है। हर जगह लोग रामधुन पर झूमते नजर आए और मिठाइयां बांटी गईं। लोगों ने अपने घरों-मंदिरों को झालरों से सजाया। कई जगहों पर सुंदरकांड का पाठ और प्रसाद वितरण हुआ।

इसके बाद शाम ढलते ही लोगों ने श्रीराम ज्योति प्रज्वलित करके दीपावली मनाई। लोगों ने अपने घरों के बाहर, पार्क और मंदिर में दीपक प्रज्वलित किए और आतिशबाजी भी की गई। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद दिल्ली लौटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने आवास पर ‘श्रीराम ज्योति’ प्रज्वलित हुए तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान रामलला के चित्र के आगे वो प्रज्वलित करते हुए नजर आए।

अयोध्या में भी भगवान के राघव स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीपोत्सव के मनाया गया। अयोध्या नगरी सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने 10 लाख दीपकों से प्रकाशमय हुई। यहां कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक और मणिराम दास छावनी सहित 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए। इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान का चित्रण करने वाला लेजर और लाइट शो का आयोजित हुआ। लेजर शो की रोशनी में राम मंदिर की खूबसूरती और निखरकर लोगों के सामने आई तो तस्वीरें लगातार लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद होने लगीं।

प्रयागराज में भी रामोत्सव की रही धूम, मनाई गई दीपावली

उत्तर प्रदेश के प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक शहर प्रयागराज में लोगों ने धूमधाम से रामोत्सव मनाया। यहां के लगभग सभी इलाकों में लोगों ने भगवान राम में अपनी गहरी आस्था जाहिर करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए। यहां प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ही शोभा यात्रा निकाली गई और हर तरह से अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। यहां करछना तहसील के घटवा इलाके में मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने टेलीविजन के जरिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखा। इसके साथ ही सुंदरकांड का पाठ हुआ और भंडारा में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां शाम को 2100 दीप प्रज्वलित करके मंदिर को सजाया गया। साथ ही जय श्रीराम के जयकारे के साथ आतिशबाजी की गई। इस आयोजन में मां विंध्यवासिनी के प्रबंधक रमाकांत मिश्रा के साथ ही उमा कांत मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा, दीप नारायण मिश्रा, विनय मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, सूरज मिश्रा, सौर्य मिश्रा, वेद मिश्रा और पुनीत मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही। वहीं, नैनी इलाके में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहित कई संगठनों से जुड़े राजेश सिंह और अमित श्रीवास्तव की अगुवाई में शोमा यात्राएं निकाली गईं। महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। नैनी में ही लक्ष्य सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था ने भी विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। संस्था के संरक्षक और वरिष्ठ पत्रकार राजीव वर्मा ने पूजन करके पाठ का शुभारंभ किया। इस दौरान लक्ष्य फिजियोथैरेपी सेंटर के निदेशक प्रितांशु श्रीवास्तव और उनके सहयोगियों के साथ ही यमुनापार कलाकार संघ के अध्यक्ष प्रियांशु श्रीवास्तव और उनकी टीम के सदस्यों ने भी सुंदरकांड का पाठ किया। इस आयोजन में ऑल इंडिया रेडियो (ALL INDIA RADIO) की कंपेयर (COMPARE) और उत्तर प्रदेश हाईलाइट्स (UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS) की स्वतंत्र मुख्य कार्यकारी संपादक (FREELANCE CHIEF EXECUTIVE EDITOR) श्वेता श्रीवास्तव के साथ ही फिजियोथैरेपिस्ट शुभम ,प्रतीक्षा श्रीवास्तव, अथर्व श्रीवास्तव, सुनीता त्रिपाठी प्रेषित, देवराज और संस्कृति सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़ी UP HIGHLIGHTS ने प्रकाशित की हैं ये ख़बरें –

RAM MANDIR INAUGURATION: अयोध्या में भगवान के राघव स्वरूप की हुई प्राण प्रतिष्ठा.. ‘मृगशिरा नक्षत्र’ में हुआ विग्रह का अभिषेक.. PM मोदी के साथ सभी ने की पूजा

RAM MANDIR INAUGURATION: आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा.. फूलों से सजा मंदिर, PM मोदी कार्यक्रम होंगे शामिल.. रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह

RAM MANDIR INAUGURATION: रामोत्सव मना रहा देश.. निकाली गईं शोभा यात्राएं, रामधुन पर झूम रहे भक्त.. अनुष्ठान के बाद अब ‘प्राण प्रतिष्ठा’  

RAM TEMPLE INAUGURATION: गर्भगृह में स्थापित हुई रामलला की मूर्ति.. सभी ने किए अपने प्रभु के दिव्य दर्शन.. अब अंतिम चरण में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी

RAM TEMPLE INAUGURATION: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज से औपचारिक अनुष्ठान.. 22 जनवरी को ‘मृगशिरा नक्षत्र’ में होगा मूर्ति का अभिषेक.. जानिए अब तक का अपडेट

RAM TEMPLE INAUGURATION PROGRAM: 22 जनवरी को UP के सभी शिक्षण संस्थानों में रहेगी छुट्टी.. शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी.. योगी सरकार ने ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम’ के मद्देनजर दिया आदेश

RAM TEMPLE INAUGURATION: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पहुंचा उपहार, मिष्ठान और पूजा का सामान.. आगरा से पेठा, मथुरा से लड्डू और कन्नौज से भेजा गया है इत्र

RAM TEMPLE INAUGURATION INVITATION: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबरदस्त उत्साह.. घर-घर पूजित अक्षत से दिया जा रहा निमंत्रण.. संतों को अलग से भेजा रहा विशेष आमंत्रण कार्ड.. जानिए मंदिर की खास बातें

RAM TEMPLE INAUGURATION: चित्रकूट से कौशांबी पहुंची श्रीराम चरण पादुका यात्रा.. गोस्वमी तुलसीदास के ससुराल में हुआ भव्य स्वगत.. जल्द अयोध्या पहुंचेगी यात्रा

RAM TEMPLE INAUGURATION: प्रयागराज में लॉन्च किया गया राम भक्ति के गीतों से सजा ये म्यूजिक एल्बम.. सोशल मीडिया पर खूब किया जा रहा पसंद.. प्रियांशु और आशीष ने दी है आवाज

PM MODI AYODHYA VISIT: बेहद खास रहा PM मोदी का अयोध्या दौरा.. इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अमृत भारत ट्रेन के साथ ही कई परियोजनाओं की दी सौगात.. कहा- 22 जनवरी को अपने घरों में जलाएं श्रीराम ज्योति

CLEANING CAMPAIGN BEFORE RAM TEMPLE INAUGURATION : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्वच्छता अभियान.. CM योगी ने अयोध्या धाम में लगाई झाड़ू

KAUSHAMBI NEWS:  विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य.. कहा- PM मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से बन रहा भव्य राम मंदिर.. विरोधियों पर भी तीखा हमला.. सुनिए पत्रकारों के सवालों पर उनका जवाब

BANDA POLICE ADVISORY: राम मंदिर के उद्घाटन पास के नाम पर साइबर अपराधियों ने तैयार किया खतरनाक वायरस.. पुलिस ने जारी की एडवाइजरी.. पढ़िए सभी को अलर्ट करने वाली ये ख़बर

RAM MANDIR INAUGURATION: ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ – ये नारा शायद अब सुनने को नहीं मिलेगा, जानिए इसके पीछे का सच

RAM MANDIR INAUGURATION: राम मंदिर आंदोलन में कानपुर के इन कारसेवकों ने समर्पित कर दिया था अपना जीवन, जानिए इनके बारे में

RAM MANDIR INAUGURATION: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर UP के युवा बेहद उत्साहित.. कानपुर में युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कही ये बातें

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *