PRAYAGRAJ ZONE BUREAU : भारतीय स्टेट बैंक की एसएमई नैनी शाखा में शुक्रवार को एसबीआई वेल्थ हब की शुरुआत हुई। इसका वर्चुअल उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में एसएमई नैनी शाखा के मुख्य प्रबंधक ओम यादव और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य प्रबंधक ओम यादव ने बताया कि एसबीआई वेल्थ हब बैंक की प्रीमियम बैंकिंग एवं वेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं को नई दिशा प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके जरिए ग्राहकों को निवेश परामर्श, पोर्टफोलियो प्रबंधन, वित्तीय नियोजन, बीमा, म्यूचुअल फंड, कर परामर्श एवं डिजिटल बैंकिंग जैसी समग्र वित्तीय सेवाएं एक ही जगह विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्राहकों को विश्वस्तरीय बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के साथ ही दीर्घकालिक वित्तीय समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।उद्घाटन कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक पवन कुमार अरोड़ा, क्षेत्रीय प्रबंधक शिव शरण शुक्ला और एजीएम देवास आरिफ मरूफ सहित बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएम देवास शैलेंद्र कुमार सहित आरबीओ टीम और वेल्थ टीम भी उपस्थित रही। UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

