PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: एलपीजी संकट के बीच इंडियन ऑयल ने अपने एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) यानी पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर की सप्लाई फिर शुरू कर दी है। इससे विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों और कम खपत वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही उन उपभोक्ताओं को भी विकल्प मिल सकेगा, जिन्हें एक एलपीजी सिलेंडर खत्म होने के बाद कई दिनों तक अगले सिलिंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के प्रयागराज मंडल महामंत्री और त्रिवेणी गैस एजेंसी के संचालक मोहित मिश्रा ने बताया कि इंडियन ऑयल के पांच किलोग्राम के सिलेंडर की सप्लाई करीब सात मार्च से बंद हो गई थी, लेकिन 23 मार्च से इसकी सप्लाई फिर से शुरू हो गई है। प्रयागराज शहर की उन जगहों पर इन सिलेंडर की सप्लाई ज्यादा की जानी है, जहां विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों और कम खपत वाले उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा है। ऐसे में प्रयागराज की करीब 30 गैस एजेंसियों में इसकी पर्याप्त सप्लाई शुरू हो चुकी है। इस सिलिंडर को बिना पते के प्रमाण के सिर्फ आधार कार्ड के साथ खरीदा जा सकता है और जल्द ही रिफिल करवाया जा सकता है।

पांच किलोग्राम का नया सिलेंडर 1533 रुपये में मिल रहा है, जिसे 589 रुपये में रिफिल करवाया जा सकता है। हालांकि, इस सिलिंडर की फिर से बिक्री शुरू होने के बारे में कई छात्र-छात्राओं को जानकारी नहीं है। राजापुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे सीतापुर के अंकुश चौधरी, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे बस्ती के विवेक कुमार, एसएससी की तैयारी की कर रहे बस्ती के अंकुश चौधरी और गाजीपुर के रहने वाले मुकेश कुमार यादव ने बताया कि दुकानों में छोटे सिलेंडर की एलपीजी रिफिल मुश्किल हो गई है। जहां होती है, वहां काफी ज्यादा कीमत मांगी जा रही है। एक किलोग्राम एलपीजी के 250 रुपये तक भी लिए जा रहे हैं। ऐसे में कई छात्र अपने गृह जिले लौट गए हैं। हालांकि, उन्हें अभी पांच किलोग्राम का नए सिलिंडर की बिक्री की जानकारी होने से इंकार किया।

दो प्रार्थना पत्र देने के बाद कमर्शियल सिलिंडर भी होगा उपलब्ध

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के मंडल महामंत्री और त्रिवेणी गैस एजेंसी के संचालक मोहित मिश्रा ने बताया कि प्लांट से कई गैस एजेंसियों में करीब एक हफ्ते से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई हो रही है। लेकिन, अब कमर्शियल सिलेंडर के लिए दो प्रार्थना पत्र भी देने होंगे। एक प्रार्थना पत्र पीएनजी की पाइप लाइन भविष्य में जल्द लगवाने के लिए देगा होगा। दूसरा प्रार्थना पत्र तेल कंपनियों के डिवीजनल मैनेजर को पास देनी होगी, जिसमें यह स्पष्ट तौर पर बताना होगा कि उनकी जरूरत कितनी गैस की है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UNDER-19 CRICKET WORLD CUP: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की टीम में शामिल रहे प्रयागराज के किशन, कहा- एशिया कप में हुई हार को पूरी टीम ने सकारात्मक तौर पर लिया

MOBILE SCRAP BUSINESS: इन दिनों में चमक रहा मोबाइल स्क्रैब का कारोबार… मोबाइल के खराब पार्ट के मिल रहे कई गुना दाम

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *