PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: प्रयागराज में चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित इलाहाबाद जिमखाना टेनिस एकेडमी में एआईटीए सीएस-7 राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट के पांचवें दिन 17 अप्रैल को खिताबी मुकाबले हुए। अंडर-18 बालक एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज अली किदवई ने अभ्युदय सिंह को 6-3 और 6-0 से हराया। अंडर-18 बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत जायसवाल और किंजल श्रीवास्तव की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के अभ्युदय सिंह और रोहिन राज की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6, 6-2 और 15-13 से हरा दिया।
अंडर-18 बालिका एकल वर्ग में मध्य प्रदेश की पूर्वा सिंह ने मध्य प्रदेश की मनुस्मृति सिंह को 6-3 और 6-4 से हराया। अंडर-18 बालिका युगल वर्ग में मध्य प्रदेश की पूर्वा सिंह और मनुस्मृति सिंह की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश की नीति दुबे और ताशी किरण की जोड़ी को 6-4 और 7-6 से हरा दिया।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 60 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिक्षाविद अमिता मिश्रा ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टूर्नामेंट निदेशक सैफ इकबाल, आयोजक मोहम्मद असद और रेफरी अक्षत सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिता के प्रायोजक ड्रूति अस्पताल का आभार व्यक्त किया।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

