PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: चित्रकूट के भरतकूप से निकली श्रीराम चरण पादुका यात्रा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दोपहर कौशांबी पहुंची। यहां महेवाघाट से यात्रा का स्वागत शुरू हुआ और जिले में जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ पुलिस फोर्स तैनात रही। यात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वगत हुआ।

जैसे ही श्रीराम चरण पादुका यात्रा रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के गृह नगर राजापुर से यमुना नदी पारकर उनके ससुराल महेवाघाट पहुंची तो जनपदवासियों ने चरण पादुका यात्रा का जोरदार स्वागत किया। गोस्वामी तुलसीदास के ससुराल महेवा घाट में लोगों ने जोड़ा स्वागत करते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया। महेवाघाट से यात्रा आगे बढ़ते हुए ओसा पहुंची। इस दौरान रास्ते में मौजूद लोगों ने जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रंगोली बनाकर यात्रा का अभिवादन किया गया।

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी के अलावा तमाम जनप्रतिनिधियों स्वागत के लिए व्याकुल दिखे। वहीं, DM सुजीत कुमार और SP बृजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को लेकर मुस्तैद रहे।

प्रभु श्रीराम के चरण पादुका का स्वागत करने के लिए टेवां बाजार में उमड़ी भारी संख्या में भीड़ लोगों में दिखा उत्साह चरण पादुका का दर्शन करने के लिए जन सैलाब दिखाई दिया। इस दौरान ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में संस्कृत कार्यक्रम कभी आयोजन किया गया। यहां पर यात्रा को देखने पहुंचे लोगों ने साथी कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। वही, यात्रा में शामिल लोगों को गेस्ट हाउस में भोजन पानी की व्यवस्था की गई थी।

40 देश में राम यात्रा कर चुके महंत सत्यनारायण मौर्य ने बताया कि ये यात्रा चित्रकूट से अयोध्या जा रही है। उन्होंने बताया की यात्रा राजापुर से पर होकर कौशांबी पहुंची है। यहां लोगों ने भव्य स्वागत किया है। आज उन्हें इस बात कि खुशी है कि पूरा देश राममय हो चुका है।

उन्होंने बताया कि एक समय था जब रामचरण पादुका यात्रा को निकलते थे तो कोई साथ नहीं देता था। लेकिन आज आलम ये हो गया है कि जिला प्रशासन के साथ आम जनमानस में भी भारी उत्साह दिख रहा है। इस चरण पादुका यात्रा की स्वागत करने के लिए आज पूरा देश राममय हो चुका है।

महंत सत्यनारायण मौर्य

UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –

RAM TEMPLE INAUGURATION: प्रयागराज में लॉन्च किया गया राम भक्ति के गीतों से सजा ये म्यूजिक एल्बम.. सोशल मीडिया पर खूब किया जा रहा पसंद.. प्रियांशु और आशीष ने दी है आवाज

MAKAR SANKRANTI: प्रयागराज में जबरदस्त ठंड के बीच मकर संक्रांति पर उमड़ा आस्था का सैलाब… पहले स्नान पर्व पर संगम में 16 लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी

By Irfan Haider Mukteda

Mr. Irfan Haider Mukteda is a Television and Digital Journalist at Kaushambi District of Uttar Pradesh. He worked with many reputed media houses. Presently he is attached with the Prayagraj Zone Bureau of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS, His position is Freelance Resident Editor at Kaushambi District. E-Mail - mukteda123@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *