HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। कल दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। हालांकि आज से यूपी समेत कई राज्यों में मौसम बदलेगा और बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के अयोध्या जिले में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे, जबकि एक मई को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी का भी अलर्ट है। आजमगढ़ में 27 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि 29 और 30 अप्रैल को भी बारिश होगी। बांदा की बात करें तो यहां एक और दो मई को बारिश होगी।
इसके अलावा 26 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तीन से चार दिन तक लू से राहत मिलने वाली है। प्रदेश के तराई क्षेत्रों समेत 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है
इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
सोनभद्र, चंदौली, ग़ाज़ीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।
इन जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
UP Board Results: अब खत्म हुआ इंतजार… कल जारी होगा परिणाम, एक क्लिक में जानें सबकुछ

