Up board 12th Topper 2025: यूपी बोर्ड 12वीं में इन छात्रों ने लहराया परचम, देखिए कौन हैं Top 5 स्टूडेंट्सयूपी बोर्ड 12वीं में इन छात्रों ने लहराया परचम

UP Boards 12th Toppers List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। इस साल 12वीं की टॉप 10 सूची में कुल 30 छात्र शामिल हैं। रैंक 1 वाले को 486 अंक और रैंक 10 वाले छात्र को 475 अंक मिले हैं। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 86.37% रहा, जबकि लड़कों ने 76.60% सफलता दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 25,12,576 संस्थागत और 85,984 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। परीक्षा देने वाले छात्रों में 13,87,263 लड़के और 12,11,297 लड़कियां थीं।

देंखें UP Board 12th Topper List

  1. महक जायसवाल – 97.20% (प्रयागराज)
  2. साक्षी -96.80% (अमरोहा)
  3. आदर्श यादव- 96.80% (सुल्तानपुर)
  4. शिवानी सिंह -96.80% (प्रयागराज)
  5. अनुष्का सिंह – 96.80% (कौशाम्बी)
  6. मोहिनी -96.40 (इटावा)

जानें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 21,08,774 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए, जिनमें 20,38,884 संस्थागत तथा 69,890 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.28% रहा। कुल सफल परीक्षार्थियों में 10,62,616 लड़के तथा 10,46,158 लड़कियां शामिल हैं।

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो लड़कों से 9.77% अधिक है। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 56,066 परीक्षकों द्वारा किया गया, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक दो चरणों में 18,964 परीक्षकों द्वारा आयोजित की गईं। इसके अलावा, विनियमन के तहत आंशिक विषयों की परीक्षा में कुल 74,982 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो लड़कों की तुलना में 9.77% अधिक है।

UP Board Results: अब खत्म हुआ इंतजार… कल जारी होगा परिणाम, एक क्लिक में जानें सबकुछ

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *