UP Weather: चिलचिलाती धूप-गर्म हवा से भारी परेशानी, यूपी में पारा पहुंचा 42 डिग्री, कब मिलेगी राहतचिलचिलाती धूप-गर्म हवा से भारी परेशानी

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK:  यूपी में तेज शुष्क व गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। गुरुवार को गर्मी से यूपी का बुरा हाल रहा। पिछले दो दिनों के मुकाबले दिन का तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ गर्मी से कुछ राहत दे सकता है। बादलों की आवाजाही से एक-दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी थम सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में तीन दिनों से गर्मी ने परेशान कर रखा है। लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम केंद्र के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो रहा है। इसका असर आज यानी शुक्रवार को दोपहर या शाम के बाद दिखाई देगा। दो दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी जिससे धूप का असर कुछ कम रहेगा। विक्षोभ वायुमंडल में काफी ऊंचाई पर होने के कारण कमजोर है। पुरवा हवा से नमी मिलने पर ही बूंदाबांदी हो सकती है। मध्य यूपी के ऊपर से गुजर रहे विक्षोभ में फिलहाल ऐसा संभव नहीं लग रहा है। यह यूपी-बिहार सीमा पर पुरवा से मिलेगा, जिसके चलते पूर्वांचल के जिलों में बूंदाबांदी या बौछारें पड़ सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ में गर्मी से राहत के आसार

यूपी में तेज शुष्क और गर्म हवा के थपेड़े, ऊपर से तीखी धूप ने परेशान किया हुआ है। गुरुवार को गर्मी से यूपी बेहाल रहा। दिन का पारा पिछले दो दिनों के मुकाबले बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ गर्मी से मामूली राहत दे सकता है। बादलों की आवाजाही से तापमान के चढ़ने का सिलसिला एक दो दिन के लिए थम सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.8 तथा न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी ने तीन दिनों से यूपी को बेहाल किया हुआ है। लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को हवा थमी, उमस बढ़ी। दिन में जहां तेज गर्म हवाएं चल रही थीं, वहीं शाम को ऐसा लगा कि मानो थम गई हों। मौसम केंद्र के अनुसार रात नौ बजे तक हवा की गति एक किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम थी। दिन में गर्मी के कारण इमारतों से लेकर सड़कें तक सब तप रही थीं। ऐसे में हवा की गति न्यूनतम होने से गर्मी अधिक महसूस होने लगी। इसके साथ ही लोगों को उमस भी महसूस हुई।

तीन दिन बाद और बढ़ेगी गर्मी

फिलहाल यूपी के ऊपर से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के दौरान थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन तीन दिन बाद फिर गर्मी बढ़ेगी। ऐसे में यूपी का तापमान 44 डिग्री या उससे भी ज्यादा जा सकता है। हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी होने से भी फर्क पड़ेगा। रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली हवा गर्मी को और बढ़ाएगी।

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *