UP Board Results: अब खत्म हुआ इंतजार... कल जारी होगा परिणाम, एक क्लिक में जानें सबकुछUP Board Results2025

UP Board Results 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का रिजल्ट 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अंकपत्र/प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके बाद इसे पहले की तरह विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए 54.38 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई थी। इसके लिए 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 3.02 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।

डिजिलॉकर के माध्यम से करें चेक

बता दें कि यह पहला मौका होगा जब परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अंकपत्र और प्रमाण पत्र डिजिलॉकर पर अपलोड किए जाएंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी दोपहर 12:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस साल 54 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। यूपी बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटupmsp.edu.in , upresults.nic.in और upmspresults.nic.in पर जाकर नतीजे चेक किए जा सकेंगे।

ऐसे करें डाउनलोड Results

पहले हाईस्कूल के छात्रों को अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी पड़ेगी।

इसके बाद इंटरमीडिएट के छात्र- छात्राओं को अपना अनुक्रमांक और पेरेंन्टस का नाम दर्ज कराना होगा।

डिजिलॉकर की वेबसाइट या फिर ऐप पर लॉगिन करके, Education सेक्शन में ‘UPMSP’ या ‘UP Board’ चुनकर डाउनलोड करना होगा।

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *