सासनी (हाथरस)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं में किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
सोमवार रात 9 बजे को भाकियू के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सासनी कोतवाली पहुंचे, जहाँ उन्होंने ओडिशा प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान संगठन की ओर से महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सासनी पुलिस को सौंपा गया।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ओडिशा प्रशासन द्वारा किसान नेता राकेश टिकैत और अन्य किसानों की गिरफ्तारी एक निंदनीय और तानाशाही पूर्ण कृत्य है। भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसान नेता को तत्काल प्रभाव से ससम्मान रिहा नहीं किया गया, तो पूरे भारत वर्ष में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।
जिला उपाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने के लिए सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर गगन ठाकुर, दीपक उपाध्याय, कुलचन्द्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूपी हाइलाइट्स की पढ़ें अन्य खबरें:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

