Jaunpur ZONE BUREAU: पहलगाम आतंकी हमले की जांच में जहां एक तरफ सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के जौनपुर की एक महिला पर्यटक का सनसनीखेज दावा सामने आया है। महिला का कहना है कि हमले से ठीक पहले 20 अप्रैल को जब वह बैसरन घाटी घूमने गई थी,
तो आतंकी स्केच में दिख रहे एक संदिग्ध ने उसे खच्चर पर बिठाकर घुमाया था। महिला पर्यटक का दावा है कि उस दौरान इन संदिग्धों ने उससे कई अजीबोगरीब सवाल पूछे, जिसमें धर्म, धार्मिक स्थलों की यात्रा और दोस्तों की धार्मिक पहचान से जुड़े सवाल शामिल थे।
संदिग्ध खच्चर वाला हिरासत में
महिला पर्यटक ने अपने फोन में एक फोटो और वॉट्सऐप ग्रुप के स्क्रीनशॉट भी दिखाए, जिसमें उसके दोस्त भी इन लोगों को पहचान रहे हैं। फोटो में एक व्यक्ति मैरून रंग की जैकेट और पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहा है। महिला ने बताया कि यह व्यक्ति उससे पूछ रहा था कि क्या वह कभी अजमेर दरगाह या अमरनाथ यात्रा पर गई है। जब महिला ने बताया कि उसने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन अभी तक नहीं गई है, तो संदिग्ध ने कहा कि आप रजिस्ट्रेशन मत करवाइए, आप सिर्फ तारीख बता दीजिए, हमारा आदमी आपको लेने आ जाएगा। इस बातचीत के दौरान जब महिला पर्यटक ने उस व्यक्ति से उसका फोन नंबर मांगा तो उसने कहा कि उसका फोन बेकार है और बहुत शोर मचाया।
‘प्लान A ब्रेक फेल’, ‘प्लान B
इसके तुरंत बाद व्यक्ति के फोन पर एक कॉल आई, जिसमें महिला ने प्लान A और प्लान B जैसी कोडेड बातें सुनीं। कॉल में कहा गया था ‘प्लान A ब्रेक फेल, प्लान B – 35 बंदूकें मैंने भेजी हैं, घास में छिपाकर।’ इसके बाद जब उसे लगा कि वह उसकी बात ध्यान से सुन रही है तो वह अपनी स्थानीय भाषा में बात करने लगा।
तुम्हें हिंदू धर्म ज्यादा पसंद है या मुस्लिम?
महिला पर्यटक ने बताया कि इसके बाद व्यक्ति ने उससे पूछा कि तुम्हें हिंदू धर्म ज्यादा पसंद है या इस्लाम। महिला पर्यटक ने जवाब दिया कि उसे दोनों धर्म पसंद हैं। फिर व्यक्ति ने उससे पूछा कि उसके कितने हिंदू दोस्त हैं और कितने मुस्लिम दोस्त हैं। फिर उसने एकता से पूछा कि क्या उसने कभी कुरान पढ़ी है? महिला ने कहा कि मुझे उर्दू नहीं आती, इसलिए मैंने कुरान नहीं पढ़ी है। तब व्यक्ति ने जवाब दिया कि यह हिंदी में भी उपलब्ध है। इसके बाद महिला को वहां डर लगने लगा।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

