LAKHIMPUR KHERI ZONE BUREAU : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के के पलिया में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी यहां आतंकवाद पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। भारत सरकार सुरक्षा, सेवा और सुशासन का मॉडल है, जो विकास, गरीब कल्याण और सबकी सुरक्षा पर आधारित है। अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो उसके लिए जीरो टॉरलेंस की नीति है। वह जिस भाषा में समझेगा, उसको उस भाषा में जवाब देने के लिए भारत तैयार है।

अगर किसी ने छेड़ा है तो उसे छोड़ेगा भी नहीं….
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है। अगर किसी ने छेड़ा है तो उसे छोड़ेगा भी नहीं। उन्होंने कहा कि जीरो टॉरलेंस नीति के तहत उत्तर प्रदेश को माफियामुक्त किया। अराजकता और दंगों से मुक्त किया। यूपी को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के तौर पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब देश के अंदर उत्तर प्रदेश आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य है। रेलवे का बेहतरीन नेटवर्क है, देश की पहली रैपिड रेल प्रदेश में चलती है। उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण की अभिनव पहल शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान, ऋण तथा आवास एवं ट्रैक्टर की चाबी का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में लखीमपुर खीरी विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

‘नया उत्तर प्रदेश’ समस्याओं का बखूबी समाधान करने के लिए आगे बढ़ा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे वह बाढ़ की समस्या हो या बीमारी की समस्या का स्थाई समाधान….आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ इन समस्याओं का बखूबी समाधान करने के लिए आगे बढ़ा है। डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में अन्नदाता किसान हैं, युवा हैं और हमारी बहन-बेटियां भी हैं। मैं आपको इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं- पैसा पहले किसान के पास जाएगा, तब चीनी मिल मालिक के पास जाएगा। समाजवादी पार्टी क्रूर औरंगजेब का, बाबर का महिमामंडन करती है। समाजवादी पार्टी के मुखिया जिन्ना का महिमामंडन कर रहे थे…जैसे ही नदी को चैनेलाइज करने में हमें पूरी सफलता प्राप्त होगी। ढाई लाख की आबादी बाढ़ से राहत महसूस करेगी।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
CM Abhyudaya Scheme : 9 जिलों के 13 होनहारों ने UPSC में हासिल की सफलता, फ्री अभ्युदय कोचिंग ने दी सपनों को उड़ान

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *