सरयू नदी में बनने जा रहा है फ्लोटिंग बाथिंग कुंड, एक साथ नहाएंगे 300 लोग; जानें इसकी खासियतसरयू नदी में बनने जा रहा है फ्लोटिंग बाथिंग कुंड

AYODHYA ZONE BUREAU: अयोध्या में पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने अहम फैसला लिया है। सरयू नदी में तैरता हुआ स्नान कुंड बनाया जाएगा। यह कुंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें एक बार में 300 श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। अयोध्या में मेलों और धार्मिक आयोजनों की भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक स्नान व्यवस्था मिल सके। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या के धार्मिक महत्व को बढ़ाने के साथ ही इसे पर्यटन नगरी के रूप में संवार रही है। इसी कड़ी में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं के लिए एक अनोखा कुंड बनाने का फैसला किया है। योगी सरकार के इस प्रयास से न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। तैरते हुए स्नान कुंड के निर्माण से अयोध्या आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को एक नया और आधुनिक अनुभव मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा और भी यादगार बन जाएगी।

सुरक्षा के लिए किए जाएंगे इंतजाम

फ्लोटिंग बाथिंग पूल में सेफ्टी बैरियर, रेलिंग, चेंजिंग रूम, बेंच और सोलर लाइट, इमरजेंसी सपोर्ट बोट, शॉपिंग आदि सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा अन्य अत्याधुनिक इंतजाम भी किए जाएंगे, जो इसे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक बनाएंगे। यह पूल न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

जानिए क्या है फ्लोटिंग

फ्लोटिंग पूल एक फ्लोटिंग स्ट्रक्चर होगा। इसे हल्के और टिकाऊ मटीरियल जैसे पोंटून, फाइबर-रीइन्फोर्स्ड प्लास्टिक या स्टील फ्रेम से बनाया जाता है। यह स्ट्रक्चर पानी पर स्थिर रहता है और नदी के उतार-चढ़ाव के साथ एडजस्ट हो सकता है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP Weather Updated: गर्मी की मार के बाद बारिश से मिलेगी राहत! 23 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

UP Weather UPDATE: चिलचिलाती धूप-गर्म हवा से भारी परेशानी, यूपी में पारा पहुंचा 42 डिग्री, कब मिलेगी राहत

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *