UP News: चीन बॉर्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक शहीद, पहलगाम हमले के बाद सीमा पर अलर्ट जारी पहलगाम हमले के बाद सीमा पर अलर्ट जारी

UP HIGHLIGHTS: सिक्किम में तैनात सेना के नायक ब्रजेश कुमार सिंह (38) ने गुरुवार को युद्ध अभ्यास के दौरान अपने प्राण त्याग दिए। वे मूल रूप से यूपी के चंदौली जिले के रामनगर के साहूपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के हबीबपुर में रह रहा था। रविवार को उनके घर से पिपरा घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई।

नायक पद से रिटायर्ड पिता ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि बेटा ब्रजेश सिक्किम में चीन सीमा पर तैनात था। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सीमा पर हलचल बढ़ गई थी। इसके चलते चीन सीमा पर सेना को भी अलर्ट कर दिया गया था। ऐसे में जवान युद्ध अभ्यास कर रहे थे।

बता दें कि 24 अप्रैल की रात युद्ध अभ्यास चल रहा था। इसी बीच बेटा बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी जवान बेटे को मेडिकल कैंप ले गए। वहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जवान शनिवार शाम बेटे ब्रजेश का पार्थिव शरीर लेकर लखनऊ स्थित कमांड पहुंचे।

चीन बॉर्डर
युद्ध अभ्यास के दौरान

हबीरपुर में दी जाएगी सलामी

रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर हबीरपुर पहुंचे। इसके बाद शव यात्रा निकाली गई। वहां उन्हें सलामी दी गई। शव का अंतिम संस्कार पिपरा घाट पर किया जाएगा। नायक ब्रजेश कुमार सिंह के परिवार में पिता के अलावा पत्नी सोनी सिंह, बेटा विद्युत और चार माह का बेटा वेदांत शामिल हैं।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP Weather Updated: गर्मी की मार के बाद बारिश से मिलेगी राहत! 23 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

सरयू नदी में बनने जा रहा है फ्लोटिंग बाथिंग कुंड, एक साथ नहाएंगे 300 लोग; जानें इसकी खासियत

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *