UP: रविवार को भी गेहूं खरीदेगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, यहां जानें हर अपडेटयहां जानें हर अपडेट

UP HIGHLIGHTS: उत्तर प्रदेश में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए 42 दिनों में 4,20,837 किसानों ने पंजीकरण कराया है। गेहूं की खरीद 17 मार्च से शुरू हुई थी और 15 जून तक चलेगी। रविवार को अवकाश के दिन भी खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से गेहूं बिक्री के लिए संपर्क करते रहे। क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शुद्ध पेयजल, गन्ना व अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

बता दें कि जिन किसानों ने अभी तक गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे वेबसाइट (fcs.up.gov.in) या UP KISAN MITRA एप पर पंजीकरण या नवीनीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा किसान 18001800150 पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। क्रय केंद्रों को सप्ताह के सातों दिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुला रखने के निर्देश हैं।

योगी सरकार की सकारात्मक नीति
योगी सरकार की सकारात्मक नीति

देंखें कुछ जरुरी तथ्यो को

  1. ये गेहूं खरीद- 17 मार्च से शुरू थी और 15 जून तक होने वाले है।
  2. गेहूं खरीद के लिए पंजीकृत करना जरुरी है किसान- 4,20,837
  3. इसके साथ ही गेहूं क्रय करने वाले किसानों की संख्या देंखें- 1,17,213
  4. किसानों से हुई सरकारी खरीद- 6.45355 लाख मीट्रिक टन
  5. गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या- 5849
  6. न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2425 रुपये प्रति कुंतल
  7. उतराई, छनाई व सफाई के लिए दिए जा रहे-अतिरिक्त 20 रुपये

दरअसल योगी सरकार की सकारात्मक नीति के चलते किसान तेजी से सरकारी बिक्री की ओर बढ़ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 42 दिनों में 4,20,837 किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है, यानी सत्र 2025-26 में औसतन हर दिन एक हजार से ज्यादा किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP: चीन बॉर्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक शहीद, पहलगाम हमले के बाद सीमा पर अलर्ट जारी

UP Weather UPDATE: चिलचिलाती धूप-गर्म हवा से भारी परेशानी, यूपी में पारा पहुंचा 42 डिग्री, कब मिलेगी राहत

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *