HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी पड़ रही है। यूपी में भी लोग भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। कल यानी शनिवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान ने लोगों को खूब परेशान किया। इसके अलावा हरदोई, अमेठी, बाराबंकी, बहराइच, गाजीपुर, उरई, शाहजहांपुर, अलीगढ़ और बलिया जैसे शहर भी लू की चपेट में आए। हालांकि आज रविवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग का अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के 23 जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी और आंधी आने की संभावना है, और 12 जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को अगले 3 से 4 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत महसूस होगी। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार शाम से शुरू हो गया है और 27 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।

इन जिलों में बिजली गिरने के साथ आंधी की भी संभावना है
मौसम विभाग ने जिन जिलों में आंधी के साथ बिजली गिरने (तूफान) की संभावना जताई है, उनमें शामिल हैं- सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या और अंबेडकर नगर.
इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
इसके साथ ही जिन जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है उनमें शामिल हैं जैसे – सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
UP: चीन बॉर्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक शहीद, पहलगाम हमले के बाद सीमा पर अलर्ट जारी
UP: रविवार को भी गेहूं खरीदेगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, यहां जानें हर अपडेट

