SHAHJAHANPUR ZONE BUREAU: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बनी देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी का रविवार को निरीक्षण किया। यह हवाई पट्टी 3.50 किलोमीटर की है, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह देश की पहली हवाई पट्टी है, जिसमें वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन-रात कभी भी उतर सकेंगे और साथ ही राफेल-मिराज और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान अभ्यास भी कर सकेंगे। इस नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी को गंगा एक्सप्रेसवे पर बनाया गया है। सीएम योगी ने बताया कि यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी 3.50 किलोमीटर लंबी आधुनिक हवाई पट्टी का रविवार को निरीक्षण किया। आधुनिक हवाई पट्टी अपने आप में बेहद खास है। इसके दोनों तरफ सुरक्षी की दृष्टि से 250 सीसीटीवी कैमरे लागए जाएंगे। इससे आवागमन सुरक्षित सुरक्षित होगा। साथ ही अपराधिक वारदात की आशंका पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी।
शाहजहांपुर पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार की भी घोषणा भी है। इस एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज से गाजीपुर तक बढ़ाया जाएगा, जिससे की ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी के साथ मेरठ को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक हब बनाने की योजना है, जिससे की हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. साथ ही इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

