HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश से मानसून लगभग विदा हो चुका है। माैसम विभाग ने मुताबिक पूर्वांचल के दक्षिण-पूर्वी जिलों बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र को छोड़कर बाकी इलाकों से मानसून विदा हो चुका है। वहीं, अब ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है। हालांकि अगले एक सप्ताह तक दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा, जबकि रात का तापमान लगभग स्थिर रहेगा।

इस साल प्रदेश में मानसून का असर सामान्य रहा। एक जून से 30 सितंबर के बीच प्रदेश में औसतन 701.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से करीब छह प्रतिशत कम है। पश्चिमी यूपी में बारिश औसत से 12 प्रतिशत ज्यादा, जबकि पूर्वी यूपी में 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ समेत 30 जिलों में बारिश सामान्य रही। प्रदेश के तीन जिलों में बहुत कम, 27 में कम, 13 में ज्यादा और 2 जिलों में बहुत ज्यादा बारिश हुई। मानसून 18 जून को यूपी में दाखिल हुआ था और 24 सितंबर से लौटना शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश में इस साल मानसून के सीजन में 1 जून से 30 सितंबर के बीच पूर्वांचल में सामान्य से कम बारिश हुई। इस सीजन में पूर्वी जिले देवरिया में औसत बारिश 781.4 मिमी की तुलना में महज 97.2 मिमी दर्ज हुई। वहीं, पश्चिमी यूपी के संभल में औसत बारिश 658.4 मिमी की तुलना में 1055.3 मिमी रिकार्ड की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिको ने बताया कि 24 और 26 सितंबर को दो चरणों में पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई के बाद अब दक्षिणी पूर्वी इलाकों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP PANCHAYAT ELECTION: आज से शुरू होगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया, साल 2026 में होना है चुनाव

Intelligence Bureau Jobs 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4987 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *