HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से फिर बादलों की सक्रियता बढ़ गई है। बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 22 से 25 अगस्त के बीच कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इससे उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में चार दिन अच्छी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए उत्तर प्रदेश के दक्षिणी, पूर्वी और तराई के 38 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 47 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
CORONA IN UP: उत्तर प्रदेश में फिर कोरोना की दस्तक…. अलीगढ़ में 76 साल की महिला मिली संक्रमित

