LUCKNOW: बाबासाहब अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर और अमेठी कैंपस में एक साथ होगी। यह अवसर छात्रों के लिए अंतिम मौका होगा। इसके बाद कोई भी अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेगा। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपने संबंधित विभागों की रिक्त सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कौन भाग ले सकता है
बीबीएयू की वेबसाइट पर उपलब्ध सीयूईटी स्कोर सूची में शामिल सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। केवल भौतिक रूप से उपस्थित छात्रों को ही मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। जो छात्र पहले फेज (I से III) में प्रवेश ले चुके हैं, उन्हें पुनः आने की आवश्यकता नहीं है। जिन छात्रों का चयन पहले हुआ था लेकिन शुल्क जमा न करने के कारण प्रवेश नहीं हो पाया और उन्होंने विस्तार के लिए आवेदन किया था, उनके लिए काउंसलिंग में उपस्थित होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज
- काउंसलिंग में आने वाले छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति लानी होगी –
- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट
- माइग्रेशन व चरित्र प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाणपत्र
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- वैध फोटो पहचान पत्र
स्नातकोत्तर प्रवेश हेतु विशेष अभियान
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय ने परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी रिक्त सीटों पर विशेष प्रवेश अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 27 अगस्त से आरंभ होगा। इसकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
स्नातक पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटें
बीकॉम : 90 में से 62 सीटें खाली
बीबीए : 90 में से 57 सीटें खाली
बीए एलएलबी : 60 में से 26 सीटें खाली
बीए ऑनर्स : 30 सीटें खाली
बीए (विभिन्न विषयों) : 30-40% सीटें खाली
इसी प्रकार कई परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी सीटें उपलब्ध हैं।
प्रवेश नियम
प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर ही दिया जाएगा। स्पॉट काउंसलिंग में शामिल होना प्रवेश की गारंटी नहीं है। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण हेतु छात्र एडमिशन व मॉनिटरिंग कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

