LUCKNOW: लखनऊ में 26 अगस्त से शुरू होने वाला रोजगार महाकुंभ युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 28 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
इस महाकुंभ में 1 लाख से अधिक युवाओं के पंजीकरण की संभावना है। यहां 50 हजार से ज्यादा नौकरियों के अवसर उपलब्ध होंगे, जिनमें 15 हजार अंतरराष्ट्रीय पद भी शामिल हैं। खास बात यह है कि संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जापान और जर्मनी जैसे देशों में भी युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा।
देश की प्रमुख कंपनियों द्वारा 35 हजार घरेलू पद उपलब्ध कराए जाएंगे। इस आयोजन में 100 से अधिक भर्ती साझेदार शामिल होंगे, जिनमें 20 अंतरराष्ट्रीय रिक्रूटर्स भी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों को ऑफर लेटर सौंपे जाएंगे, जिनमें 2 हजार से अधिक विदेशी प्लेसमेंट के लिए होंगे।
प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम.के.एस. सुन्दरम् के अनुसार, यह महाकुंभ एक ऐसा मंच है जहां वैश्विक नियोक्ता, उद्योग जगत के नेता, नीति निर्माता और नौकरी तलाशने वाले युवा एक साथ आएंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराना, कौशल विकास को बढ़ावा देना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए
बीबीएयू में खाली सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग, जानें कब से शुरू होगी UG और PG प्रवेश प्रक्रिया

