HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: देश के बड़े मीडिया हाउस में से एक इंडिया टुडे ग्रुप की तरफ से एक प्रोमो लॉन्च किया गया है। इस प्रोमो में साल1985 के दौर का गाना- ओर मारिया, ओ मारिया..की आवाज़ भी आ रही है। प्रोमो से साफ है कि जल्द ही कोई विशेष पत्रकार रात 10 बजे के शो के लिए इंडिया टुडे ज्वाइन कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक मारिया शकील जल्द ही इंडिया टुडे ग्रुप ज्वाइन करने वाली हैं।

इस बीच सीनियर न्यूज़ एंकर मारिया शकील ने NDTV में अपनी पारी को विराम दे दिया है।  बता दें कि मारिया शकील अपनी बेहतरीन पेशकश, शानदार आवाज और अनोखी शैली के लिए पहचानी जाती हैं। मारिया ने  अगस्त 2023 में ‘एनडीटीवी’ समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल NDTV 24×7 में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जॉइन किया था। ‘एनडीटीवी’ से पहले वह करीब 18 साल तक CNN-News18 से जुड़ी रहीं और वहां सीनियर पॉलिटिकल एडिटर एवं स्पेशल ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली। 2005 में वहीं से करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने देश की बड़ी राजनीतिक घटनाओं की फ्रंटलाइन कवरेज की और तमाम दिग्गज नेताओं के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए।

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए मारिया शकील को ‘रामनाथ गोयनका’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2016 में वह शेवेनिंग साउथ एशिया जर्नलिज्म फेलोशिप भी जीत चुकी हैं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली मारिया शकील ने दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

CORONA IN UP: उत्तर प्रदेश में फिर कोरोना की दस्तक…. अलीगढ़ में 76 साल की महिला मिली संक्रमित

Intelligence Bureau Jobs 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4987 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

UP : दिव्यांग और गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों को मिलेगी प्राथमिकता, शासन ने जारी किए निर्देश

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *