HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका आया है। गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव के कुल 4987 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

PAY SCALE
चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा. यह सैलरी केंद्र सरकार के वेतनमान के अनुसार तय की गई है, जिसकी समय-समय पर वेतन में वृद्धि भी होगी।

Eligibility To Apply

  • अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • अन्य संबंधित योग्यताओं वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

Age Limit

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 17 अगस्त 2025 तक 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों को निम्नलिखित छूट दी जाएगी:
  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष

तीन चरणों में होगा चयन

  1. टियर-1: 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा, जिसमें सामान्य जागरूकता, गणित, तार्किक क्षमता, अंग्रेजी और सामान्य अध्ययन से प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा होगी, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन होगा।
  2. टियर-2: 50 अंकों की लिखित परीक्षा, जो 1 घंटे की होगी। इसमें विश्लेषणात्मक और संचार कौशल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  3. टियर-3 (साक्षात्कार): टियर-2 में सफल उम्मीदवारों को 50 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “IB Security Assistant/Executive Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य लें।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP PANCHAYAT ELECTION: आज से शुरू होगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया, साल 2026 में होना है चुनाव

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *