HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: DRDO से लोकबंधु अस्पताल को मिले लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के संचालन का लाइसेंस मिल गया है। लाइसेंस न होने से प्लांट तीन माह से बंद था। अफसरों ने अगले महीने से प्लांट शुरू होने का दावा किया है।

लोकबंधु संयुक्त चिकित्सालय 300 बेड की क्षमता का अस्पताल हैं। 24 घंटे इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। आईसीयू-वेंटिलेटर का संचालन भी हो रहा है। बहुत से मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत पड़ती है। अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगा हैं। ऑक्सीजन जनरेटर खराब होने पर कई बार ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो जाती है। हर साल लाखों रुपये प्लांट मरम्मत के नाम पर फूंक चुके हैं।

मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। अस्पताल परिसर में प्लांट को स्थापित किया गया है। प्लांट संचालन के लिए लाइसेंस न होने से उसे शुरू नहीं किया जा रहा था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पेट्रोलियम विभाग के जरिये प्लांट संचालन के लिए लाइसेंस जारी किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया लाइसेंस मिल गया है। उम्मीद है अगस्त माह से प्लांट शुरू हो जाएगा।

बलरामपुर का शुरू नहीं हो सका प्लांट
बलरामपुर अस्पताल में बीते माह लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट संचालन के लिए लाइसेंस मिल गया था। अफसरों ने जुलाई के आखिर तक प्लांट शुरू होने का दावा किया था मगर अभी तक प्लांट शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में पूरे अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था ऑक्सीजन जनरेटर व सिलेंडर के भरोसे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, कुछ औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही है। अगस्त माह से प्लांट शुरू कराया जाएगा।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP PANCHAYAT ELECTION: आज से शुरू होगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया, साल 2026 में होना है चुनाव

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *