LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सीएम योगी ने सबसे लंबे समय तक यूपी के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। सीएम योगी ने गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। योगी आदित्यनाथ अब तक 8 साल 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। जबकि गोविंद बल्लभ पंत का कुल कार्यकाल (आजादी से पहले सहित) 8 साल 127 दिन का था। प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव अब 2027 में होगा।

सीएम योगी के इस रिकॉर्ड के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सबसे पहले ट्वीट कर सीएम योगी को सबसे लंबे समय तक लगातार सीएम बने रहने की बधाई दी। भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट किया, ‘बधाई हो योगी जी, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज मुख्यमंत्री के रूप में 8 वर्ष 132 दिन का अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है और गोविंद बल्लभ पंत के 8 वर्ष 127 दिन के लगातार मुख्यमंत्री शासन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस शानदार कीर्तिमान के लिए सभी प्रदेशवासियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम लगातार 8 साल 4 महीने और 10 दिन तक सीएम रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। योगी आदित्यनाथ ने बतौर सीएम यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश, मुलायम और मायावती को पीछे छोड़ दिया है। योगी आदित्यनाथ अब यूपी में सबसे लंबे समय तक लगातार सीएम रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने गोविंद बल्लभ पंत के 8 साल 127 दिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

CORONA IN UP: उत्तर प्रदेश में फिर कोरोना की दस्तक…. अलीगढ़ में 76 साल की महिला मिली संक्रमित

Intelligence Bureau Jobs 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4987 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *