HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: विज्ञान में रुचि रखने वाले इंटर पास करने वाले छात्रों को पांच वर्ष तक हर वर्ष 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। केन्द्र सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अनुसंधान द्वारा इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना के तहत यह छात्रवृत्ति देगा।

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई और सीआईएससीई से 12 वीं पास करने वाले छात्र व छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी वेबसाइट https://www.online-inspire.gov.in/ के क्रियाशील होने पर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत विज्ञान एवं तकनीक में रुचि रखने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा लेकर देश के विज्ञान और तकनीकी रिसर्च को बेहतर बना सकें।

स्कॉलरशिप की धनराशि पांच हजार प्रति माह यानी साल में 60 हजार रुपये मिलेगी। इसके अलावा देश के किसी मान्यता प्राप्त रिसर्च सेन्टर में सक्रिय गाइड के मार्गदर्शन में समर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए प्रति वर्ष 20 हजार रुपये मिलेगा। स्नातक और परा स्नातक में चयनित विषयों में फिजिक्स, कमेस्ट्री, बायो, मैथ समेत करीब विषय हैं। आवेदन ऑनलाइन होंगे। आवेदन की तारीख की घोषणा जल्द होगी।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

CORONA IN UP: उत्तर प्रदेश में फिर कोरोना की दस्तक…. अलीगढ़ में 76 साल की महिला मिली संक्रमित

Intelligence Bureau Jobs 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4987 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *