HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती 15 अलग-अलग विषयों के लिए होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 28 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in के जरिए से आवेदन कर सकते हैं। इस बार पहली बार चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) और मुख्य परीक्षा शामिल की गई है।

पद वर्गीकरण
कुल 7466 पदों में से 4860 पद पुरुष वर्ग, 2525 पद महिला वर्ग और 81 पद दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिए आरक्षित हैं। आयोग ने बताया कि आवश्यकता और परिस्थितियों के आधार पर पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

आयु सीमा और योग्यता
आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2025 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

OTR अनिवार्य
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने OTR पूरा नहीं किया होगा, उनके आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। इसलिए आवेदन से पहले OTR पूरा करना जरूरी है। पहले भी मार्च 2018 में 10768 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, लेकिन अर्हता विवाद के कारण चयन प्रक्रिया में देरी हुई। इस बार प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा लागू की गई है।

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2. पहली बार आवेदन करने वाले OTR पूरा करें।
  3. एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  4. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें और उसका बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना से 80 हजार छात्रवृत्ति पाने का मौका, इंटर पास विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

UP CM YOGI ADITYANATH: सीएम योगी के नाम बड़ा रिकॉर्ड, बन गए यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *