AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: उत्तर प्रदेश में फिर से कोरोना ने दस्तक दिया है। अलीगढ़ जिले में 48 दिन बाद नया कोरोना केस सामन आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती 76 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। महिला को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय (डीडीयू) में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। हॉर्ट की मरीज होने के कारण आईसीयू में रखा गया है।
विकास खंड लोधा के अमरपुर कोंडला निवासी महिला को हॉर्ट में परेशानी होने पर परिजनों ने 16 जुलाई को आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने एंटीजन जांच कराई तो कोविड-19 पॉजिटिव आई। अस्पताल ने महिला का आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर लाल पैथोलॉजी में आरटीपीसीआर जांच कराई। 19 जुलाई को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रामक रोग प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला को कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।
अलीगढ़ जिले में 48 दिन बाद फिर से कोरोना ने दस्तक दिया है। आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती 76 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। महिला को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय (डीडीयू) में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। हॉर्ट की मरीज होने के कारण आईसीयू में रखा गया है।
विकास खंड लोधा के अमरपुर कोंडला की रहने वाली महिला को हॉर्ट में परेशानी होने पर परिजनों ने 16 जुलाई को आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने एंटीजन जांच कराई तो कोविड-19 पॉजिटिव आई। अस्पताल ने महिला का आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर लाल पैथोलॉजी में आरटीपीसीआर जांच कराई। 19 जुलाई को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
डीडीयू के सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। महिला हॉर्ट की मरीज है। इस कारण उसके लिए वार्ड को रिजर्व कर दिया है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
UP BOARD: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट एग्जाम डेट जारी, 46 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल
UP NEWS: लोक सेवा आयोग की सभी परीक्षाओं में होगा इंटरव्यू,जानें क्या हैं बदलाव

