HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपनी सभी परीक्षाओं को तीन चरणों वाला बनाने जा रहा है जिसमें साक्षात्कार अनिवार्य रूप से शामिल होगा। अभी तक प्रशासनिक सेवाओं और अवर अधीनस्थ सेवाओं में साक्षात्कार लिया जाता था। लेकिन अब विभिन्न भर्तियों में एकल परीक्षा प्रणाली समाप्त कर बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अभ्यर्थियों को अब प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के तीन चरणों से गुजरना होगा। इसकी शुरुआत सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा से की गई है जिसमें साक्षात्कार के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है।

राज्य लोक सेवा आयोग अब असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का प्रारूप बदलने जा रहा है। अभी तक इस भर्ती परीक्षा में चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होता था, जिसमें इंटरव्यू के अंक ही सफलता के लिए निर्णायक होते थे। लेकिन अब इसमें भी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के साथ इंटरव्यू अनिवार्य कर दिया गया है। इसी तरह एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव की तैयारी है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग चरणों में अलग-अलग परीक्षा कराने और इंटरव्यू अनिवार्य करने की प्रक्रिया परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए की जा रही है।

लोकसेवा आयोग इन परीक्षाओं को तीन चरणों में आयोजित इसलिए भी कर रहा है जिससे अभ्यर्थी की जानकारी सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न हो बल्कि साक्षात्कार के दौरान उसके व्यावहारिक और सामाजिक पक्ष के आंकलन के साथ उसकी अभिव्यक्तिक का भी मूल्यांकन किया जा सके।-यह बदलाव सुखद है, इससे उन अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा जिन्होंने विषय को समझा है। किताबी ज्ञान या रट्टू ज्ञान ज्यादातर व्यावहारिक धरातल पर असफल साबित होता है। आयोग का यह बदलाव स्वागत योग्य है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

BIG NEWS: तबादला होने बाद ज्वाइन न करने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई, नई गाइडलाइंस जारी

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *