LUCKNOW ZONE BUREAU: योगी सरकार ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को बोनस दिया। इसके बाद अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। महंगाई के प्रभाव से राहत पहुंचाना और जीवनस्तर सुधारना हमारी प्राथमिकता है।
उत्तर प्रदेश के सभी पात्र 16.35 लाख कर्मचारियों और 11.52 लाख पेंशनरों को अब 55 की जगह 58 फीसदी की दर से भत्ता मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत का भुगतान अक्टूबर से नगद रूप में किया जाए। इस निर्णय से राज्य सरकार पर मार्च 2026 तक 1960 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। इस व्यवस्था के तहत नवंबर 2025 में 795 करोड़ का अतिरिक्त नगद व्ययभार आएगा, जबकि ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) से आच्छादित कर्मचारियों के जीपीएफ में 185 करोड़ रुपये जमा होंगे।
राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई से सितंबर 2025 के एरियर भुगतान पर 550 करोड़ रुपये से अधिक का भार पड़ेगा। दिसंबर 2025 से हर माह 245 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्ययभार राज्य सरकार वहन करेगी।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

