हाथरस (सासनी): सासनी चैंपियन ट्रॉफी के अंतर्गत मंगलयातन पावना के खेल मैदान में एक रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले का उद्घाटन कृष्ण कांत वाष्णेय और मनोज कुशवाहा ने किया।
यह मैच दाऊ बाबा क्लब और गुरुवर क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दाऊ बाबा क्लब की टीम ने निर्धारित ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 137 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुवर क्लब की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार, दाऊ बाबा क्लब ने यह मैच नौ रनों के करीबी अंतर से जीत लिया।
मैच के बाद, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि भगवती कुशवाहा ने विजेता टीम दाऊ बाबा क्लब को शील्ड प्रदान की।
मैच के दौरान अंपायर की भूमिका संतोष वाष्णेय उर्फ डब्बू डिश और कल्पित गुप्ता ने निभाई। दाऊ बाबा टीम के कप्तान दीपेश काके थे, जबकि अंकित भारती और रियांश वाष्णेय भी टीम का अहम हिस्सा थे। यह जीत दाऊ बाबा क्लब के लिए सासनी चैंपियन ट्रॉफी में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य खबरें: –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

