AGRA MATHURA ZONE: हाथरस तहसील क्षेत्र के सासनी मुहल्ला चामणवाला में बंदरों के आतंक के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। छत पर खेल रही एक मासूम बालिका बंदर के डर से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

घटना का विवरण
घटना सासनी मुहल्ला चामणवाला में विकास शर्मा के घर की है। विकास शर्मा की दो जुड़वां बेटियां हैं, राम्या और साम्या। घटना के समय दोनों बहनें अपनी मां के साथ छत पर खेल रही थीं। तभी छत पर अचानक एक बंदर आ गया। राम्या बंदर के डर से संतुलन खो बैठी और वह छत से नीचे गिर गई। जिसे उसके गंभीर चोट लग गई।
बच्ची की हालत गंभीर, अलीगढ़ रेफर
बच्ची के गिरने की आवाज सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल राम्या को लेकर स्थानीय निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

फिलहाल, राम्या का उपचार अलीगढ़ मेडिकल में चल रहा है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची के छत से गिरने का यह पूरा मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब इलाके में बंदरों के बढ़ते खौफ को दर्शा रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से इस बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य ख़बरें:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

