AGRA MATHURA ZONE: हाथरस की तहसील सासनी के आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर पराग डेयरी के पास हुआ बड़ा सड़क हादसा। दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत में दोनों ट्रकों के चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतकों में एक की पहचान यासीन (55), निवासी सादाबाद के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ से माल लेकर बैंगलोर जा रहे थे। दूसरे ड्राइवर की पहचान राजा पुत्र माधव पंत,निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्रेन की मदद से ट्रकों को हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य खबरें:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

