PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: शहर की बेटी खुशबू निषाद नंदा ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का रोशन कर दिया है। पूर्व पार्षद नंदा निषाद की पुत्री खूशबू ने लेबनान में आयोजित आईएमएमएएफ एशिया मिक्स मॉर्शल आर्ट चैंपियनशिप में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। भारतीय समयानुसार बुधवार रात हुई प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी जीत के बाद समारोह स्थल पर राष्ट्रगान बजाया गया।वहीं, उनकी इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार सहित पूरा प्रयागराज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके पिता नंदा निषाद ने बताया कि बेटी की उपलब्धि के बाद राष्ट्रगान का बजाया जाना उनके लिए सबसे ज्यादा खुशियों का पल रहा। उन्होंने कहा की वो ऐसी बेटी पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खूशबू 13 दिसंबर को भारत लौटेगी। प्रयागराज में उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से सिविल लाइंस स्थित एकलव्य चौराहे तक स्वागत की तैयारी की जा रही है।
पिता से हुई मार्शल आर्ट सीखने की शुरुआत
सदियापुर वार्ड के पूर्व पार्षद नंदा निषाद ने बताया उन्होंने ही पहले मार्शल आर्ट सीखा और फिर बेटी खुशबू को सिखाया। खुशबू ने करेलाबाग स्थित बेनहर हाईस्कूल एंड इंटर कॉलेज से उसने इंटरमीडिएट किया। पिता से सीखने के बाद यहां ताइक्वांडो सीखा। इसके बाद लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के दौरान मॉर्शल आर्ट में और माहिर होती गईं। चंडीगढ़, हैदराबाद और चेन्नई में ट्रेनिंग हुई। खुशबू इससे पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुकी है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
NEW YEAR CALENDAR: साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 24 दिन सार्वजनिक और 31 दिन निर्बंधित अवकाश
YOGI GOVERNMENT DIWALI GIFT: दीपावली पर उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में की गई 3 फीसदी की बढ़ोतरीEdit

