HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। हालांकि इसमें वर्तमान साल 2025 की अपेक्षा कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस साल भी 24 दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं, 31 दिन निर्बंधित अवकाश रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान की ओर से जारी कैलेंडर में एक अप्रैल को वाणिज्यिक बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी रहेगी। वहीं, नए साल की छुट्टियों के कैलेंडर में कई संस्थानों के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। तीन जनवरी को हजरत अली का जन्म दिवस की छुट्टी होगी और चार जनवरी को रविवार है। इसी तरह 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को सोमवार है। होलिका दहन की छुट्टी दो मार्च को सोमवार के दिन और होली की चार मार्च को बुधवार के दिन है। एक मार्च को रविवार है। ऐसे में कर्मचारी मंगलवार की छुट्टी लेकर लगातार चार दिन की छुट्टी लेने की कोशिश करेंगे।

साल 2026 में आठ नवंबर को रविवार के दिन दीपावली है। नौ नवंबर को सोमवार के दिन गोवर्धन पूजा और ग्यारह नवंबर को भैयादूज और चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी रहेगी। ऐसे में कर्मचारी 10 नवंबर को मंगलवार की छुट्टी लेकर लगातार चार दिन की छुट्टी लेने की कोशिश करेंगे।

गुरु गोविंद सिंह जयंती को किया गया विलोपित

कैलेंडर में यह भी सूचित किया गया है कि कार्यकारी आदेशों के तहत अवकाशों की सूची में पांच जनवरी को घोषित गुरु गोविंद सिंह जयंती को विलोपित किया जाता है। यह तिथि के अनुसार अब 27 दिसंबर 2025 को होगी। बता दें कि यह अवकाश निर्बंधित अवकाशों की श्रेणी में आता है।


UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP BOARD EXAM 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी10वीं और 12वीं की परीक्षा

YOGI GOVERNMENT DIWALI GIFT: दीपावली पर उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में की गई 3 फीसदी की बढ़ोतरी

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *