AGRA MATHURA ZONE HATHRAS: सासनी के इगलास रोड स्थित शमशान घाट अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को यहां बैठने के लिए न तो बेंच उपलब्ध हैं और न ही प्रकाश की कोई उचित व्यवस्था है। इसी अव्यवस्था को देखते हुए अब स्थानीय समाजसेवियों और भारत विकास परिषद ने शमशान घाट के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है। मौके पर मौजूद समाजसेवियों ने बताया कि वर्तमान में शमशान घाट की स्थिति बेहद दयनीय है। यहां आने वाले लोगों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। इसके अलावा, परिसर में सफाई और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है।

बाहर से आने वाले रिश्तेदार टोकते हैं तो शर्मिंदगी होती है
स्थानीय निवासी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जब बाहर से कोई रिश्तेदार या परिचित किसी गमी में यहां आता है, तो वह यहां की दुर्दशा देखकर टोकता है। यह पूरे कस्बे और समाज के लिए शर्मिंदगी का विषय बन जाता है कि इतने संपन्न लोगों के होते हुए भी अंतिम विश्राम स्थल की यह हालत है।
22 लाख रुपए के खर्च पर सवाल
बातचीत के दौरान यह मुद्दा भी उठा कि पूर्व में शमशान घाट के लिए कथित तौर पर 22 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वहां मौजूद व्यक्ति ने कहा कि यह जांच का विषय है कि वह पैसा कहां लगा और किसने लगाया। पूर्व चेयरमैन एक-दूसरे पर बात टालते हैं, लेकिन धरातल पर हकीकत यह है कि यहां न तो कोई निर्माण दिख रहा है और न ही कोई सुविधा।

नगर पंचायत नहीं, अब समाज करेगा सुधार
समाजसेवियों का कहना है कि यह कार्य वैसे तो नगर पंचायत का है, लेकिन अब वे प्रशासन के भरोसे नहीं रहेंगे। ‘भारत विकास परिषद’ के माध्यम से जनसहयोग से यहां सबसे पहले बैठने के लिए बेंच लगवाई जाएंगी। इसके बाद सफाई अभियान चलाकर इसे एक आधुनिक शमशान घाट के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि दुख की घड़ी में यहां आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य खबरें:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

