PRATAPGARH ZONE BUREAU कुंडा प्रतापगढ़ l बॉडी बिल्डिंग में रुचि रखने वाले पटना के एक युवक ने 19वीं मिस्टर रीजन 2025 बॉडीबिल्डिंग और पुरुष फिजिक चैंपियनशिप की प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर कस्बे का नाम रोशन किया है। पटना ग्राम सभा के पूरे जादी निवासी रामधर यादव जो एक मेडिकल स्टोर संचालक है। उन्होंने किसी तरह अपने संतान, सौरभ यादव और पुत्री सत्य यादव का पालन पोषण किया इनमें से बड़ी बेटी सत्या ने पढाई में रुचि राखी और सौरभ यादव की अभिरुचि बॉडी बिल्डिंग में है इसी शौक को पूरा करने के लिए वो कई वर्षों से इलाहाबाद में रहते है और वहां पढाई के साथ ही बॉडी बिल्डिंग का शौक भी पूरा कर रहे है। सौरभ ने बताया की बचपन से ही बॉडीबिल्डिंग का बहुत शौक था पहले जिस भी बॉडीबिल्डर को देखते जिसकी बॉडी फिट होती सोचते क्या मेरी इस तरह कभी बॉडी बन सकती है फिर सौरभ ने घर पर ही खुद से सामान बनाकर अपना मेहनत करते उसके बाद सन् 2022 को जब इलाहाबाद पढ़ाई करने के लिए गया और साथ में ही 17 अगस्त 2022 को जिम जॉइन किया और वहां प्रॉपर 2 साल मेहनत किया उसके पास अभी तक ना तो कोई कोच है ना तो कोई गार्डन करने वाला खुद से ही सब कुछ करता यूट्यूब से ही अच्छे-अच्छे खोज कर वीडियो देखकर खुद से तैयारी कर रहा हूं फिर सन 2023 में गांव आ गया जो कि गांव में जिनकी सुविधा नहीं है गांव से 10 किलोमीटर दूर एक छोटी सी जिम है वहां जाकर सारी तैयारी करता 10 किलोमीटर होने के बावजूद भी कभी हार नहीं मानता घर वाले भी मना करते हैं फिर भी उनकी बात को तलकर जिम जाता जिम से इतना जुनून है कि एक दिन भी देर कर देता तो लगता है महीना तक किया नहीं है इसी जुनून और मेहनत के साथ जो शनिवार को लखनऊ में स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित पुरुष कप में सौरभ ने प्रतिभाग किया था। जिसमें उसने तिसरा पदक हासिल किया। और युवाओं को संदेश दिया की सभी भाइ को बस यही सलाह देना हैं की जो भी कार्य करें छोटा हो या बड़ा जिसमें हमारा मन लगे जो हमारा लक्ष्य हो उसकी पूरी शिद्दत से पूरे ईमानदारी से करेंगे तो सफलता आराम से प्राप्त हो जाएगी कोई क्या बोलता है उसको नहीं करना जिसमें आपका मन लगे जिसमें आपको फॉक्स हो उसी को आप करें इस उपलब्धि से उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *