यूपी में गर्मी करेगी सितम, लू का अलर्ट, पर राहत दे सकती हैं फुहारेंयूपी में गर्मी करेगी सितम

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। 7 जून को पूरे प्रदेश में आसमान साफ ​​और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में लू का असर महसूस किया जा सकता है। मौसम विज्ञानियों ने 9 और 10 जून को बुंदेलखंड, विंध्य और आसपास के इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान की ओर से आने वाली शुष्क और गर्म हवाएं तापमान को और बढ़ाएगी। इन जिलों को ‘हीट आइलैंड’ के नाम से जाना जाता है जिसमें दक्षिणी यूपी के कुछ जिले और पश्चिमी यूपी के जिले शामिल हैं। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। दिन की आर्द्रता घटकर 31% जबकि अधिकतम आर्द्रता 64% रही। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 9 और 10 जून तक पारा लगातार चढ़ता रहेगा, जिसके बाद 11 और 12 जून को पूर्वी यूपी में आंधी और बारिश के चलते तापमान में कमी आ सकती है।

इसके साथ ही दिन की आद्रता 31% तक गिर गई जबकि अधिकतम आद्रता 64% रही। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 9 और 10 जून तक पारा लगातार चढ़ता रहेगा, जिसके बाद 11 और 12 जून को पूर्वी यूपी में आंधी और बारिश के चलते तापमान में कमी आ सकती है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

यूपी: आगे बढ़ी कानपुर-लखनऊ रैपिड रेल योजना, एलडीए से मिली एनओसी; 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा अभियान, सीएम योगी ने शुरू किया “एक पेड़ मां के नाम”

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *