HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष वृक्षारोपण अभियान के तहत गुरुवार को यहां बरगद का पेड़ लगाएंगे। प्रधानमंत्री यहां भगवान महावीर वनस्थली पार्क में विशेष वृक्षारोपण पहल के तहत एक पेड़ लगाएंगे। मोदी ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत बरगद का पेड़ लगाएंगे। यह ‘अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट’ का हिस्सा होगा, जिसका उद्देश्य 700 किलोमीटर लंबी अरावली श्रृंखला को फिर से वनरोपण करना है।
ये परियोजना दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात सहित चार राज्यों के 29 जिलों में अरावली पर्वत श्रृंखला के आसपास पांच किलोमीटर के बफर जोन में हरियाली का विस्तार करने की एक बड़ी पहल है। इसका उद्देश्य वनरोपण, पुनर्वनीकरण और जल निकायों के जीर्णोद्धार के माध्यम से अरावली की जैव विविधता को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की मिट्टी की उर्वरता, जल उपलब्धता और जलवायु उपयुक्तता में सुधार करना भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र है। गंगा दशहरा की पावन तिथि है। आज ही के दिन मां गंगा इस धरती पर अवतरित हुई थीं… आज महाराजा भगीरथ के बाद पीएम मोदी ने अविरल और निर्मल गंगा के नाम पर नमामि गंगे परियोजना के जरिए देशवासियों को यह काम दिया।
पीएम मोदी ने सभी भारतीयों का आह्वान किया
आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। पूरा विश्व कठिन पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। यह चुनौती मनुष्य द्वारा ही पैदा की गई है और इसके समाधान का रास्ता भी मनुष्य को ही अपनाना होगा और इसलिए पीएम मोदी ने सभी भारतीयों का आह्वान किया है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें प्रकृति के साथ समन्वय और संवाद बनाना होगा। उन्होंने इस समन्वय और संवाद को ‘एक पेड़ मां के नाम’ नाम दिया है। आज उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। ‘एक पेड़ मां के नाम’, यह कार्यक्रम आज से जारी रहेगा और 23 जून को प्रदेश में इसका चरम रूप देखने को मिलेगा… इस बार भी हमने 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, यह क्रम 15 जून तक जारी रहेगा अगस्त.. “
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
राजस्व बंटवारे के मानदंडों में बदलाव की मांग: यूपी ने आयोग को सौंपा प्रस्ताव
लखनऊ में सगाई समारोह: कुलदीप यादव और वंशिका की जोड़ी पर फिदा हुए फैंस, तस्वीरें हुई वायरल

