यूपी: आगे बढ़ी कानपुर-लखनऊ रैपिड रेल योजना, एलडीए से मिली एनओसी; 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनरैपिड रेल योजना

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK:  अब लखनऊ और कानपुर के बीच का सफर और भी आसान और तेज होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की रैपिड रेल परियोजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से हरी झंडी मिल गई है। इस परियोजना के तहत लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से कानपुर तक रैपिड रेल चलेगी। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 40 से 50 मिनट में तय करेगी। यह रेल परियोजना न सिर्फ यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी, बल्कि पर्यावरण और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगी।

एनसीआरटीसी की एक टीम ने हाल ही में लखनऊ का दौरा कर रैपिड रेल परियोजना के लिए जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कीं। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। एलडीए के साथ हुई बैठक में साफ कर दिया गया कि रैपिड रेल का निर्माण लखनऊ के मास्टर प्लान के मुताबिक होगा…. देखें रूट

अमौसी एयरपोर्ट, बनी, उन्नाव, जैतीपुर, अजगैन, मगरवारा होते हुए कानपुर के गंगा बैराज तक। बाद में इसे लखनऊ-कानपुर के मेट्रो स्टेशनों से भी जोड़ा जाएगा।

इससे वायु प्रदूषण भी कम होगा

इस मार्ग को सड़क और रेल मार्ग के साथ विकसित किया जाएगा। कोहरा, बारिश या अन्य मौसम संबंधी बाधाओं से गति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वर्तमान में सड़क मार्ग से यात्रा में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। रैपिड रेल इसे आधे से भी कम समय में पूरा करेगी। सड़क यातायात का दबाव और वायु प्रदूषण भी कम होगा। क्षेत्रीय व्यापार, रोजगार और शिक्षा क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

राजस्व बंटवारे के मानदंडों में बदलाव की मांग: यूपी ने आयोग को सौंपा प्रस्ताव

लखनऊ में सगाई समारोह: कुलदीप यादव और वंशिका की जोड़ी पर फिदा हुए फैंस, तस्वीरें हुई वायरल

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *