लखनऊ में सगाई समारोह: कुलदीप यादव और वंशिका की जोड़ी पर फिदा हुए फैंस, तस्वीरें हुई वायरललखनऊ में सगाई समारोह

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी दोस्त वंशिका से लखनऊ के एक होटल में सगाई कर ली। यह कार्यक्रम बेहद निजी था। इस कार्यक्रम में कई खिलाड़ी शामिल हुए। खबरों के मुताबिक वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं, उनके पिता एलआईसी में काम करते हैं।

क्रिकेटर कुलदीप यादव की सगाई की तस्वीरें वायरल
क्रिकेटर कुलदीप यादव की सगाई की तस्वीरें वायरल

इस समारोह में रिंकू सिंह समेत कई नामी क्रिकेटर शामिल हुए। हालांकि कुलदीप यादव ने अब तक अपनी निजी जिंदगी को हमेशा निजी रखा था। वंशिका से सगाई के बाद पहली बार फैंस उनकी निजी जिंदगी को लेकर उत्साहित हैं।

मंगेतर के बारे में जानने के लिए फैंस उत्सुक

फैंस उनकी मंगेतर के बारे में जानने के लिए भी काफी उत्सुक हैं। वंशिका उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वाली हैं और फिलहाल एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) में कार्यरत हैं। दोनों की मुलाकात बचपन में हुई थी और समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

बता दें कि कुलदीप यादव का चयन इंग्लैंड दौरे के लिए भी हुआ है। टीम इंडिया को 20 जून से इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसमें कुलदीप यादव की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

अनुभवी गेंदबाज है कुलदीप यादव
अनुभवी गेंदबाज है कुलदीप यादव

क्योंकि इस टीम के पास अश्विन जैसा अनुभवी गेंदबाज नहीं है। सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली भी संन्यास ले चुके हैं।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 10 शिक्षकों की नौकरी गई, 28 पीपीएस अफसरों के तबादले

30-31 मई को यूपी में बारिश की संभावना, नौतपा के बीच मिलेगी ठंडक

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *