HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: योगी सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। 21 जिलों के सीओ समेत 28 पीपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त रहीं अंशु जैन को बागपत में पुलिस उपाधीक्षक, बलिया के पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ जोन लखनऊ, आजमगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर, हरदोई के पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश, एटी के पुलिस उपाधीक्षक सुधांशु शेखर को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ, संत कबीर नगर के पुलिस उपाधीक्षक अजीत चौहान को पुलिस उपाधीक्षक हरदोई बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
इसके साथ ही जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात दस सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक कई वर्षों से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। विभाग ने नोटिस जारी कर उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कई अवसर दिए, लेकिन शिक्षकों ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही अपना पक्ष प्रस्तुत किया। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दस शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। आदेश जारी होते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया। जल्द ही तीन अन्य शिक्षकों की भी बर्खास्तगी हो सकती है।
बता दें कि एसएसएफ की पहली बटालियन में सहायक सेनानायक रजनीश कुमार यादव को पुलिस उपाधीक्षक बलिया, एसएसएफ मथुरा की चौथी बटालियन के सहायक सेनानायक हरिराम यादव को पुलिस उपाधीक्षक देवरिया, पुलिस उपाधीक्षक फिरोजाबाद, विनीत कुमार को मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक अलीगढ़, सीआईडी सेक्टर कानपुर नगर के पुलिस उपाधीक्षक विनीत सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक खीरी, पीतम पाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मथुरा, मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह परिहार को पुलिस उपाधीक्षक खीरी, अपेक्षा निंबाडिया को पुलिस उपाधीक्षक मुरादाबाद, नागेंद्र कुमार चौबे को पुलिस उपाधीक्षक इटावा, पुलिस उपाधीक्षक ललितपुर, अभय नारायण राय को पुलिस उपाधीक्षक इटावा बनाया गया है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
आंधी-बारिश से यूपी में हाहाकार: 51 लोगों की मौत, कई जिलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
2 जून से नहीं चलेगा Netflix इन डिवाइस पर, कहीं आप तो नहीं हैं प्रभावित

