गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द बढ़ेंगे कोचगोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK:  नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों को यात्रा के दौरान तेज रफ्तार सफर का अनुभव हो सकेगा। यात्री सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रेलवे की ओर से अहम पहल की गई है। इस ट्रेन में हाई सिक्योरिटी सिस्टम की व्यवस्था की गई है जो ढाल की तरह काम करेगी। हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत यूपी के गोरखपुर शहर में पहुंच गई है।

आपको बता दें कि इसमें 16 कोच वाली नई सेंटीमीटर हाई स्पीड ट्रेन की व्यवस्था की गई है। प्रयागराज और गोरखपुर रूट पर पहले से चल रही आठ कोच की वंदे भारत गोरखपुर पटना पर रफ्तार पकड़ेगी। वंदे भारत को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे प्रदेश और बिहार के लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

गहन जांच और सर्वे

दरअसल 16 कोच वाली वंदे भारत गोरखपुर शहर पहुंच गई है और इसकी गहन जांच और सर्वे किया जा रहा है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर इस नई व्यवस्था को देख यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। वंदे भारत की 16 कोच वाली रैक गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर खड़ी कर दी गई है। इस रैक की टेस्टिंग शुरू हो गई है। टेस्टिंग के बाद रैक का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो अगले महीने से इसे गोरखपुर और प्रयागराज के बीच चलाया जाएगा।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

आंधी-बारिश से यूपी में हाहाकार: 51 लोगों की मौत, कई जिलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

2 जून से नहीं चलेगा Netflix इन डिवाइस पर, कहीं आप तो नहीं हैं प्रभावित

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *