HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: पेट्रोल पंप खुलवाने का झांसा देकर एक किसान से 30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इसके बाद जब और रुपये मांगे गए तो किसान को ठगी का अहसास हुआ। उसने मामले की शिकायत पहले जसपुरा थाने और फिर साइबर क्राइम थाने में की। जसपुरा थाना क्षेत्र के सिखौला गांव निवासी अनिल कुमार के मुताबिक उसने एक पेट्रोलियम कंपनी के एप पर ऑनलाइन आवेदन किया था।
पीड़ित किसान ने खोली पोल
आवेदन करने के बाद एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वो जमीन का सर्वे करेगा। व्यक्ति ने खुद को मुंबई से कंपनी का अधिकारी बताकर नरजीताहाल में जमीन का सर्वे किया। इसके बाद उसने कंपनी का एक खाता नंबर दिया, जिस पर उसने रजिस्ट्रेशन के लिए 30 अप्रैल को पहली बार 20 हजार रुपये जमा कर दिए। जसपुरा थाना क्षेत्र के सिखौला गांव निवासी किसान अनिल कुमार यादव ने बताया कि उसने एक पेट्रोलियम कंपनी के एप पर पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
9 अप्रैल को उससे 20 लाख रुपए मांगे गए। उसने अपने खाते से 20 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद उसने 10 लाख रुपए और मांगे। इस तरह कुल 30 लाख रुपए मांगे गए। उसने 30 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी उससे और रुपए मांगे गए। जब उसने परिवार में शादी होने के कारण रुपए देने में असमर्थता जताई तो उस पर आवेदन निरस्त करने का दबाव बनाया गया। उसने पेट्रोलियम कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने धोखाधड़ी की जानकारी दी। इस पर किसान ने साइबर थाने में 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 10 शिक्षकों की नौकरी गई, 28 पीपीएस अफसरों के तबादले
30-31 मई को यूपी में बारिश की संभावना, नौतपा के बीच मिलेगी ठंडक

