UP में नई साइबर ठगी: फेसबुक फ्रेंड बना क्रिप्टो फ्रॉड, व्यापारी की जमा पूंजी साफUP में नई साइबर ठगी

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: यूपी के मुरादाबाद के एक कंप्यूटर कारोबारी से ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर करीब 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला हिमगिरी कॉलोनी निवासी अनुज कुमार से टेलीग्राम ग्रुप के जरिए झांसा देकर यह रकम ऐंठी गई। पीड़ित अनुज कुमार को 10 अप्रैल 2025 को “डेटा टास्क 18-7100” नाम के टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया था।

फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई ठगी

इस ग्रुप में उसे ऑनलाइन टास्क करके घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में अनुज को कुछ आसान टास्क दिए गए, जिन्हें पूरा करने पर उसे छोटे-छोटे इनाम भी मिले। इससे धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास बढ़ता गया। ठगी का एहसास होने पर अनुज कुमार साइबर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि साइबर अपराध से उन अवैध गतिविधियों से है जो कंप्यूटर, नेटवर्क, या डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके की जाती हैं। खैर, साइबर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने और ठगी गई रकम वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

यूपी: आगे बढ़ी कानपुर-लखनऊ रैपिड रेल योजना, एलडीए से मिली एनओसी; 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा अभियान, सीएम योगी ने शुरू किया “एक पेड़ मां के नाम”

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *