HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति 2025 युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रही है। इसके तहत दो लाख से अधिक नौकरियां मिलने के साथ ही इंटर्नशिप, कौशल विकास, पेरोल सब्सिडी और शोध एवं नवाचार के लिए विशेष प्रोत्साहन दिए जाएंगे। नोएडा और एनसीआर के साथ वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में जीसीसी स्थापित होने से कंपनियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
10 जून को होगा बड़ा बिजनेस समागम
बता दें कि युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए जीसीसी नीति में इंटर्नशिप और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है। दो महीने की इंटर्नशिप पर लागत का 50% तक, हर महीने प्रति छात्र अधिकतम 5000 रुपये सब्सिडी दी जाएगी। वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति 2024 उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश के साथ ही रोजगार का जरिया बनेगी।
इस नीति के जरिए सरकार का फोकस फॉर्च्यून 500 कंपनियों और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर है। इसीलिए इन्वेस्ट यूपी ने इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों को 10 जून को लखनऊ में आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में 50 बड़े व्यापारिक समूहों के शामिल होने की उम्मीद है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
यूपी: आगे बढ़ी कानपुर-लखनऊ रैपिड रेल योजना, एलडीए से मिली एनओसी; 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा अभियान, सीएम योगी ने शुरू किया “एक पेड़ मां के नाम”

