Ayodhya : अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान से लेकर अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों तक की करें यात्रा Ayodhya

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार के साथ अयोध्या राम मंदिर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको सिर्फ राम मंदिर ही नहीं बल्कि अयोध्या में कई ऐसी प्राकृतिक और खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी, जहां आपको अगली बार भी आने का मन करेगा। दरअसल अयोध्या राम मंदिर का नाम सुनते ही हर किसी की आंखों के सामने भगवान राम की मनमोहक तस्वीर उभर आती है, जिसे देखे बिना कोई भी खुद को रोक नहीं पाता। तो चलिए आगे बढ़ते हैं अपनी अयोध्या यात्रा पर।

हनुमान गढ़ी मंदिर – भगवान श्री राम मंदिर के दर्शन के अलावा आप प्राचीन मंदिरों में से एक हनुमान गढ़ी मंदिर भी जा सकते हैं। यहां भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमा विराजमान है, जिसे देखने के लिए पर्यटक रोजाना आते हैं।

कनक भवन – अयोध्या के राम मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की रानी वृषभानु कुंवारी ने 1891 में इस मंदिर का निर्माण करवाया था। मुख्य मंदिर में एक आंतरिक खुला हिस्सा है। यहां सीता माता और भगवान राम के साथ उनके तीन भाइयों की मूर्तियां स्थापित हैं।

जैन मंदिर- राम मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर एक जैन मंदिर है। अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली ही नहीं, बल्कि जैन धर्म के लिए भी बहुत महत्व की जगह है। माना जाता है कि यहां 5 जैन तीर्थंकरों का जन्म हुआ था। स्वर्गद्वार के पास भगवान आदिनाथ का मंदिर, गोला घाट के पास भगवान अनंतनाथ का मंदिर, रामकोट में भगवान सुमननाथ का मंदिर, सप्तसागर के पास भगवान अजित नाथ का मंदिर और सराय में भगवान अभिनंदन नाथ का मंदिर देखने लायक हैं।

बता दें कि राम मंदिर से करीब 700 मीटर की दूरी पर राजा दशरथ का महल है। श्री राम के पिता राजा दशरथ ने इस महल का निर्माण कराया था। यहां भगवान राम की प्रतिमा स्थापित है। यहां माता सीता, लक्ष्मण और भरत की भी प्रतिमाएं हैं।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP में निवेश की नई उड़ान: लखनऊ में कॉन्क्लेव में शामिल होंगे ग्लोबल बिजनेस लीडर

यूपी में गर्मी करेगी सितम,लू का अलर्ट, पर राहत दे सकती हैं फुहारें

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *