PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: भारतीय रेलवे की नई समय सारिणी एक जनवरी 2026 से प्रभावी होIगी। इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे जोन के प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल में संचालित 54 ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे जोन के 54 ट्रेनों के समय में परिवर्तन के साथ ही 20 जोड़ी नई ट्रेन, 11 जोड़ी ट्रेन के विस्तार, एक जोड़ी ट्रेन की आवृत्ति में वृद्धि, 30 ट्रेनों के नंबरों में बदलाव, 5 ट्रेनों के संचालन दिन में संशोधन, 5 ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि, 24 ट्रेनों का प्रयोगात्मक ठहराव और 7 ट्रेनों की गति में वृद्धि होनी है। 

प्रयागराज मंडल में कालिंदी एक्सप्रेस, प्रयागराज-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, प्रयागराज लालगढ़ एक्सप्रेस समेत 19 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। प्रयागराज मंडल के तमाम स्टेशनों पर आने वालीं इन ट्रेनों के समय में पांच मिनट से एक घंटे तक का बदलाव होगा। 14164 मेरठ सिटी-सूबेदारगंज संगम एक्सप्रेस का आगमन सुबह 8:30 की जगह 8:25 बजे होगा। भिवानी जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन आने वाली 14118 कालिंदी एक्सप्रेस का 5 मिनट पहले 12:50 बजे आगमन होगा। गाड़ी संख्या 12403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस की रवानगी रात 11:10 की जगह 11:05 बजे होगी। 14116 प्रयागराज-डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस दोपहर 3:20 की जगह 3:10 बजे रवाना होगी।

13310 प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस की रवानगी दोपहर 3 बजे की जगह 2:50 बजे होगी। इसके अलावा कानपुर, अलीगढ़, हाथरस किला और मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय में 1 जनवरी से बदलाव होने जा रहा है। इसके साथ ही 14117/14118 प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस समेत उत्तर मध्य रेलवे जोन की 9 जोड़ी ट्रेनों में आईसीएफ की जगह एलएचबी रेक लगाए जाएंगे।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP BOARD EXAM 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी10वीं और 12वीं की परीक्षा

NEW YEAR CALENDAR: साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 24 दिन सार्वजनिक और 31 दिन निर्बंधित अवकाश

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *