AGRA MATHURA ZONE: हाथरस में भारत विकास परिषद शाखा सासनी के तत्वावधान में आगामी 19 फरवरी 2026, गुरुवार को ‘फुलेरा दूज’ के पावन अवसर पर द्वितीय भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विजयगढ़ रोड स्थित कोमल सिटी के पास बने एसबीएस यूनियन स्कूल में संपन्न होगा।
परिषद के पदाधिकारियों ने दी जानकारी:–
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इस विवाह समारोह के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

शाखा अध्यक्ष आचार्य खगेंद्र शास्त्री और सचिव ज्ञानेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए वर पक्ष को 31,000 रुपये और कन्या पक्ष को 21,000 रुपये की सहयोग राशि जमा करानी होगी। विवाह के लिए युवक की आयु 21 वर्ष और युवती की आयु 18 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है।
पंजीकरण के समय वर-वधू और उनके अभिभावकों के आधार कार्ड, स्कूल प्रमाण पत्र और दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने होंगे। इस आयोजन की खास बात यह है कि संस्था द्वारा नवदंपतियों को गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
उपहारों की सूची में कन्या पक्ष को चांदी के आभूषण जैसे अंगूठी, बिछुआ, मंगलसूत्र और अन्य श्रृंगार सामग्री के साथ ही कपड़े, सिलाई मशीन और बर्तन दिए जाएंगे। वहीं वर पक्ष को बेड, गद्दा, अलमारी, कूलर, एलइडी टीवी, ड्रेसिंग टेबल, मिक्सर, टेबल-कुर्सी, घड़ी और प्रेस जैसे घरेलू सामान प्रदान किए जाएंगे। साथ ही संस्था द्वारा दोनों पक्षों के 51-51 अतिथियों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी की जाएगी। लकी ड्रा के माध्यम से एक भाग्यशाली जोड़े को मोटरसाइकिल भी उपहार में दी जाएगी।पंजीकरण के लिए कस्बे में चार केंद्र बनाए गए हैं जिनमें राधे श्याम सीताराम ज्वैलर्स कमला बाजार, बीमा सेवा कार्यालय एलआईसी पुरानी सब्जी मंडी, तरुण भारद्वाज इगलास रोड और फ्रेंड्स इलेक्ट्रॉनिक्स नानऊ रोड शामिल हैं।
कार्यक्रम की सफलता के लिए संरक्षक मंडल और व्यवस्थापक टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समारोह में बारात स्वागत, जयमाला स्टेज, वीडियोग्राफी और सनातन हिंदू रीति-रिवाज से पाणिग्रहण संस्कार की भव्य व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि विवाह स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा, हथियार या आतिशबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
पड़े यूपी हाइलाइट्स की अन्य खबरें
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत