PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: प्रयागराज में माघ मेला प्रशासन ने इस बार मकर संक्रांति पर संगम नोज के नजदीक तिलक लगाने वाले पंडों को नहीं बैठने दिया। उन्हें वहां से लगातार हटाया जाता रहा। व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए की गई इस कार्रवाई से अस्थायी तौर पर संगम नोज पर बैठकर तिलक लगाने वाले पंडों में नाराजगी है।
पंडों को कहना है कि पुलिस-प्रशासन उनके साथ उचित व्यवहार नहीं कर रहा है। उनके मुताबिक कई पीढ़ियों से तिलक लगाकर दान में मिलने वाली धनराशि और अन्न से परिवार को भरण-पोषण करने की परंपरा रही है। लेकिन, इस बार पुलिस-प्रशासन अव्यवस्था का आरोप लगातार बैठने नहीं दे रहा है। ऐसे में पंडों के परिवार प्रभावित हो रहे हैं।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
NEW YEAR CALENDAR: साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 24 दिन सार्वजनिक और 31 दिन निर्बंधित अवकाश

